Thu. Apr 23rd, 2026

हम सब महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संकल्प लें- जिलाधिकारी।

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर बक्सर जिलांतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।*

*जिलाधिकारी ने समस्त बक्सर जिलेवासियो को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी बधाई व शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके संघर्षों और उनके अधिकारों के प्रति सम्मान का दिन है।*

*इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का थीम सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता तथा सशक्तिकरण है।*

*इस अवसर पर पूर्वाह्न 07:30 बजे 11 नंबर लख से महदह पुल तक मिनी महिला मैराथन का आयोजन किया गया।*

*मिनी मैराथन की कुल दूरी 04.50 कि०मी० थी। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की छात्राओं एवं पुलिस विभाग की महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने सभी प्रतिभागियों को महिला दिवस के अवसर पर मैराथन में प्रतिभागिता हेतु बधाई देते हुए खेल भावना का परिचय देने के बारे में कहा गया।*

*मिनी महिला मैराथन में चाँदनी कुमारी छात्रा माता इंद्राणी कॉलेज चौसा ने प्रथम स्थान, संगीता कुमारी छात्रा वर्ग 11, +2 उच्च विद्यालय महदह ने द्वितीय स्थान, पार्वती कुमारी छात्रा वर्ग 10, +2 उच्च विद्यालय महदह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।*

*पूर्वाह्न 08:00 बजे से किला मैदान बक्सर में कबड्डी एवं खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। जिलाधिकारी द्वारा टॉस उछालकर कबड्डी मैच का शुभारंभ किया गया एवं सभी टीम को प्रोत्साहित किया गया।*

*कबड्डी प्रतियोगिता में एम0पी0 हाई स्कूल बक्सर की टीम विजेता रही, खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर रघुनाथपुर की टीम उप विजेता रही एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनारपुर की टीम में तृतीय स्थान प्राप्त किया।*

*खो-खो प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर बक्सर की टीम विजेता रही, एम0पी0 हाई स्कूल बक्सर की टीम उपविजेता रही एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनारपुर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।*

*पूर्वाहन 11:00 बजे से नगर भवन बक्सर में सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए अधिकार एवं सरकार द्वारा बनाए गए नियम एवं कानून के बारे में सभी उपस्थितों को अवगत कराया गया।*

*जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिला समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान देती हैं। महिला एक माँ, बहन, पत्नी के साथ साथ घर, समाज और देश की धुरी हैं। हमारे देश के उत्थान में देश की आधी आबादी पुरुषो से आगे निकलकर अपने कर्तव्यों के प्रति सच्ची जिम्मेवारी निभा रही हैं।*

*जिलाधिकारी ने आगे कहा कि बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन एवं नए प्रयास किए जा रहे हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से महिलाओं को शिक्षित, नियोजित एवं सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं महिलाएं जीविका, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के माध्यम से समाज में आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवर्तन का केंद्र बन रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा 181 महिला हेल्पलाइन, दीदी का अधिकार केंद्र, वन स्टॉप सेंटर आदि का संचालन किया जा रहा है।*

*आज सामाजिक कुरीतियां जैसे शराबबंदी, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन में महिलाओं द्वारा विशेष कर जीविका दीदियों के द्वारा अहम योगदान दिया जा रहा है। खेल जगत जैसे जूडो, वूशु में बक्सर जिले की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की है।*

*अपर समाहर्ता बक्सर ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिवस सभी महिलाओं की महानता, उनके संघर्ष और उनके अधिकारों का सम्मान करने का दिन है। समाज में समान अधिकारों की प्राप्ति, लैंगिक भेदभाव, शिक्षा की कमी और हिंसा के खिलाफ संघर्ष जैसी समस्याओं को समझें और महिलाओं के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करें। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर लड़की को शिक्षा मिले, हर महिला को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले और वह समाज में अपनी पहचान बना सके।*

*इस अवसर पर नगर भवन बक्सर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महिमा, शिक्षिका द्वारा नृत्य प्रस्तुति, श्री ब्रजेश कुमार चौबे द्वारा शास्त्रीय गायक एवं श्री अनुराग मिश्रा तबला वादक द्वारा प्रस्तुति दी गई।*

*नगर भवन बक्सर में आयोजित सेमिनार में विभिन्न विधाओं में आमंत्रित महिलाओं रजिया सुल्ताना पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना बक्सर, डॉ० अनुराधा, मनोचिकित्सक, श्रीमती ज्योति गुप्ता मुखिया ग्राम पंचायत अतिमी नावानगर, श्रीमती श्यामा चंद्रा अधिवक्ता, श्रीमती रेखा देवी मुखिया ग्राम पंचायत आथर नावानगर एवं श्रीमती पूजा देवी जिला पार्षद चौसा द्वारा व्याख्यान दिया गया। जिसमें महिलाओं के लिए अधिकार एवं सरकार द्वारा बनाए गए नियम एवं कानून के बारे में सभी उपस्थितों को अवगत कराया गया।*

*कार्यक्रम में मिनी महिला मैराथन, खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसी उपलक्ष्य में आज के दिन शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, रोजगार, सशक्तिकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। साथ ही बक्सर जिलांतर्गत सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया।*

*12:30 बजे अपराहन में जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सभी पुरुष पदाधिकारियों एवं कर्मियों को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मान तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने संबंधी शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!