
कौन है जिम्मेवार नगर की साफ सफाई का । सिस्टम फेल है या कर्मचारी । ये जानना चाहती है 22 वार्ड की जनता । आज एक माह होने जा रहा है इस इलाके में कोई भी सफाई कर्मचारी नही आए हैं और न सुपरवाइजर के द्वारा देख रेख किया जाता है । यहां तक कि जो ऐप शिकायत कर्ता के लिए दिया गया है उस पर शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाई नही होती है । वी आई पी कॉलोनी के आस पास पूरी नालियाँ जाम है । महिपाल पोखरा जिसके अंदर वस्ती का पानी गिरता है वे लबालब भरा हुआ है । पानी के निकास के लिए 1 करोड़ 20 लाख 36 हजार की योजना पास है परन्तु टेंडर नही हुआ है । जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से लेकर उच्च अधिकारियों, माननीय सांसद और माननीय विधायक तक भी की गई है । गंदे पानी के जमाव से मच्छरों के प्रकोप बढ़ता जा रहा है और लोग मलेरिया और डेंगू के शिकार होते जा रहे हैं । फॉगिंग मशीन होते हुए भी एक साल से नही आई है वस्ती में ।डोर टू डोर सफाई कर्मचारी भी नही आ रहा है । जिसे भी पूछो एक दूसरे पर दोषारोपण करते जा रहा है । वस्ती के लोग घुटन महशूस कर रहे हैं । अतः इस जटिल समस्या का निदान नही हुआ तो बहुत ही भयंकर स्थिति पैदा हो सकती है ।