Sun. Apr 19th, 2026

आज 1 जुलाई 2023 को पूर्व सैनिक संघ बक्सर और मैनेजमेंट कमिटी मां मुंडेश्वरी अस्पताल के द्वारा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में 33 वा चिकित्सक दिवस समारोह बड़े धूम धाम से मनाया गया । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । अध्यक्ष महोदय ने अपने अभिवादन में स्वागत करते हुए मौजूद सभी चिकित्सकों को सैनिक संघ बक्सर एवम मां मुंडेश्वरी अस्पताल के सभी कर्मचारियों द्वारा हार्दिक बधाई दी । वही जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने अपने अभिवादन में बताया की डॉक्टर्स हमारे भगवान के दूसरे रूप में आए है और हम सबकी जान की रक्षा करते है । चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुवात भारत में 1991 से चली आ रही है । यह समारोह डाक्टर विधान चंद रॉय के सम्मान एवम श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है । डॉक्टर हमारे दूसरे भगवान है । जब विश्व में कोविड 19 चरम सीमा पर था विश्व के सभी लोग अपने अपने घरों में थे उस वक्त भी हमारे सभी डाक्टर, नर्स और
सफाई कर्मचारी लोगों की जान बचाने और सेवा में लगे थे ।सभी डाक्टर साहबान ने भी सैनिक संघ बक्सर की काफी सराहना की जिन्होंने देश की सेवा तो जरूर की है साथ ही साथ अपनी इतनी ऊंची सोच द्वारा डॉ क्टर्स सम्मान समारोह मनाया है । सभी सैनिकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और सैनिक संघ बक्सर जिंदाबाद के नारों से सारा वातावरण गुंजयमान कर दिए । मौके पर उपस्थित सभी डाक्टर साहबान को सैनिक संघ बक्सर के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । 30 बिहार बटालियन एन सी सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राम सागर मिश्रा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया । वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर सी एम सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा की आज पूर्व सैनिक संघ बक्सर ने हम सभी डॉक्टर्स को सम्मानित कर एक मिशाल दिया है जो इससे पहले किसी ने नहीं किया था । ये भूत पूर्व सैनिक नही अभूत्त पूर्व सैनिक हैं । सभी डाक्टर साहबान ने सैनिक संघ बक्सर की काफी तारीफ की । संघ के निदेशक डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब ने बक्सर के लाल लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा की काफी तारीफ करते हुए बधाइयां दी जिनके चलते बक्सर में कैंटीन आया और कैंटीन के विस्तार के लिए 500000 रुपया भी दिलाए । अंत में मेजर पी के पाण्डेय द्वारा धन्यवाद दिया गया । मौके पर डाक्टर सी एम एम सिंह, डाक्टर रंग नाथ तिवारी, डॉ शैलेश , डॉ वी के सिंह, डॉ ए के सिंह, डॉ डी पी पाठक, डॉ गंगे राय, डॉ दिलशाद आलम, , डॉ ऋतिक चौबे, डॉ आर एन गुप्ता, डॉ खादिम राजा, डॉ सेतु मैडम, समाजसेवी साबित रोहतास्वी जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री जितेन्द्र मिश्रा जी, सैनिक संघ बक्सर के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, महासचिव राजबली यादव , सभापति कैप्टन बी एन पाण्डेय,चेयरमैन ए एन श्रीवास्तव, हरेंद्र मिश्रा, बाली राम मिश्रा, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, फुल बदन सिंह,कैप्टन श्री निवास, मुंडेश्वरी अस्पताल के भोला चौबे, सुबास पाण्डेय, , धनंजय तिवारी, डैनी जी, रविंदर तिवारी, अरुण मिश्रा, राहुल पाण्डेय एवम सैकड़ों पूर्व सैनिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!