Sat. Sep 19th, 2026

बक्सर -भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक की गयी।बैठक में जिला संयोजक सुमन श्रीवास्तव के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सीजेआई संजीव खन्ना को13 मई2025 को रिटायर करने के बाद उनके स्थान पर बिहार के पूर्व राज्यपाल आर एस गवई के पुत्र बी आर गवई ( भारत भूषण गवई) को मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति होने पर खुशी जाहिर किया है तथा अपने संबोधन में कहा कि गवई साहब अनुसूचित जाति के मुख्य न्यायाधीश दूसरे व्यक्ति हैं जो मुख्य न्यायाधीश के पद पर पद स्थापित हुए हैं उनके पहले अनुसूचित जाति के नाम पर 2010 में बालकृष्णन जी देश के मुख्य न्यायाधीश बने थे। खुशी जाहिर करने वालों में सुशील कुमार पाठक ,सुरेंद्र यादव ,जावेद अख्तर, गोपाल सिंह, बंधु राम, रवि रमण, पंकज, रत्नेश राघवेंद्र अमीर के अलावे अन्य अधिवक्ता भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!