श्री नीतिन नवीन माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार तथा प्रभारी मंत्री बक्सर दो दिन के बक्सर परिभ्रमण कार्य पर रहेंगे। कल दिनांक 15.05.25 को बिक्रमगंज से चलकर नवानगर होते हुए डुमरांव के अतिथिगृह में पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने। रास्ते में नवानगर बसदेवा तथा डुमरांव के कार्यकर्ताओं द्वारा भिन्न भिन्न जगहों पर स्वागत किया जाएगा। डुमरांव पहुंचने के उपरांत सरकार द्वारा चलाई जा रहे हैं विभिन्न कार्य योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ कार्य प्रणाली, कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए गहन समीक्षा करेंगे। दिनांक 16.05.25 को समाहरणालय बक्सर में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक मे भाग ले कर भारत सरकार और बिहार सरकार द्धारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यों की गति और कैसे तेज हो,, इन योजनाओं की जानकारी गांव, गरीब, किसान मजदुर के साथ साथ सर्व समाज तक कैसे पहुंचे इसके लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में बक्सर जिले के सभी चार सीटें एनडीए के खाते में कैसे जाए,, इस पर भी स्थानीय नेताओं के साथ बिचार विमर्श करेंगें। सरकार द्वारा चलाई जा रहे हैं महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर यह सुनिश्चित किया जाऐगा की धरातल पर महिलाओं के साथ कैसे क्या किया जाए की महिलाओं के साथ न्याय हो सके।