Sun. Aug 2nd, 2026

ऐसा सभी कहते हैं की प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। कितनी भी विकट परिस्थिति हो कर्मवीर उस परिस्थिति से जूझते हुए अपना एक अलग स्थान हासिल कर ही लेते हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल व्यवहार न्यायालय बक्सर में कार्यरत चतुर्थ वर्गीय कर्मी रामाशंकर कुंवर के पुत्र रविरंजन कुमार ने बीपीएससी द्वारा आयोजित सहायक अभियंता के घोषित परीक्षा अंतिम रूप से चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।उन्होंने इस परीक्षा में 98 वाँ स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में वह एम ई एस में अभियंता के पद पर रांची में कार्यरत हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री जाधवपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। रविरंजन मूल रूप से जिले के डुमरी गांव के निवासी हैं उनका पूरा परिवार वर्तमान में बक्सर जासो रोड में बने घर में रहता है।

अपने बेटे की सफलता पर पिता रामाशंकर कुंवर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने आदेशपाल के छोटे पद पर कार्य करते हुए भी अपने बच्चे की पढ़ाई में कोई कमी नही आने दी। न्यायालय के कई कर्मी अजय कुमार सिंह, दिग्विजय पांडेय, दीनदयाल कुंवर, माहताब आलम, प्रमोद कुमार, राहुल नारायण, सुधीर कुमार,संजीव, अमित, घनश्याम प्रसाद सहित अन्य कर्मियों ने उनके पुत्र की सफलता पर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!