Wed. Apr 22nd, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली अभियान एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में हुई

जिला पदाधिकारी द्वारा परियोजना निदेशक ब्रेडा को निदेश दिया गया कि सभी सरकारी संरचनाओं जिसका भवन क्षेत्रफल 3000 वर्ग फीट का है, उस पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित करेंगे।

युवा पेशेवर, जल जीवन हरियाली अभियान को निदेशित किया गया कि जल निकायों यथा पोखरा का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण आदि के साथ-साथ पर्यटकीय सुविधाओं के विकास हेतु कार्य योजना बनाएं।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सरकारी संरचनाओं के आस-पास यथा आहार, तालाब एवं कुआं का जीर्णोद्धार कराते हुए सोक पिट बनाते हुए जल जीवन हरियाली के पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव तथा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत इटाढ़ी एवं ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि कार्य योजना बनाते हुए सभी अव्ययों में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!