Wed. Apr 22nd, 2026

धनसोई पंचायत के सभी वार्डों में नियुक्त सफाई कर्मीयों के द्वारा धनसोई थाना को सूचना प्राप्त हुई की धनसोई पंचायत के मुखिया के द्वारा उनके वेतन निकालने के नाम पर फिनो बैंक में खाता खोलवाकर एवं उनके ए०टी०एम सें बिना इनके सूचना के कुल 05 व्यक्तियों के खाते से पच्चीस, पच्चीस हजार रूपयें निकाला गया एवं इसका विरोध करने पर धनसोई पंचायत के मुखिया द्वारा इनको सफाई कर्मी के पद से हटाने की बात कह कर धमकाया गया है।

• इस संदर्भ में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर धनसोई थाना कांड सं0-182/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त घटना सत्य पाई गई एवं इस घटना में शामिल धनसोई पंचायत के मुखिया एवं उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

• गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1. तुलसी साह पे०-यमुना साह थाना+सा०-धनसाई जिला-बक्सर।

2. मुकेश कुमार राम पे० छठ्ठू राम थाना सा०-धनसाई जिला-बक्सर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!