
बक्सर शहर में रास्ते की स्थिति बद से बदतर होती जा रहे हैं शहर में बिना बारिश के मौसम में भी कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या रहती है जहां स्थानीय नागरिक इससे परेशान है वही लोगों का उस रास्ते से आना जाना मुश्किल हो गया है बक्सर शहर के नगर परिषद के बगल से जो रास्ता निकलता है जो कब्रिस्तान होते हुए ज्योति लाइब्रेरी के पास निकलता है उस रास्ते में गत दो-तीन महीनों से पानी का जलजमाव है ना प्रशासन की इस पर नजर पड़ रही है ना नगर परिषद सक्रिय हो रहा है लोग इस रास्ते से आने जाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं लोगों का कहना है कि शहर में कई जगह जलजमाव की समस्या है नाही नगर परिषद इस पर ध्यान देता है ना ही जिला प्रशासन लोगों का कहना है कि राम भरोसे सब कुछ चल रहा है