बिहार के आन बान शान गुलाम भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका अदा करने वाले वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर (वीर कुंवर सिंह चौक, बक्सर) सर्व समाज के लोगों ने पुष्पांजलि किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त कर उन्हें याद किया।
1857 की क्रांति में वीर कुंवर सिंह ने बिहार में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था वे लगभग 80 वर्ष के थे और उन्होंने अपने नेतृत्व में एक मजबूत सैन्य शक्ति बनाई। इस सैन्य शक्ति के आधार पर इसका नेतृत्व करते हुए आरा में अंग्रेजों के खिलाफ किया उन्होंने आर पर कब्जा कर अंग्रेजों को हराया था। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में जम्मू कश्मीर के पहलगाम के वैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।इस आतंकवादी हमले से भारतीय जनता पार्टी स्तब्ध है और हमले में शहीद हुए लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट कर शहीद आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजवंश सिंह,कामलेशवर सिंह, प्रदीप दुबे, सतीश त्रिपाठी,शिव बिहारी पाण्डेय, राजाराम पांडेय, धनंजय राय, अनिल पाण्डेय,संत सिंह,मनोज पाण्डेय, राजेश सिन्हा,बंटी शाही, जनार्दन राय, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह,नवीन राय, अमरेन्द्र पाण्डेय, तेज प्रताप छोटे,श्री मननारायण तिवारी, पूनम रविदास, पुष्पांजलि देवी, संध्या पाण्डेय, उमाकांत पाण्डेय, सुनील राम तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।