
(बक्सर बिहार तेज न्यूज़) विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन बसँवा मठिया स्टेशन रोड स्थान पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम के महंत श्री राजाराम बाबा तथा वसावा स्थान के भोला बाबा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री श्री नरपत सिंह जी ने उद्घाटन समारोह में बताएं कि भारत की आजादी होने के बाद विश्व के हिंदू भारत आए तथा यहां के सत्तासीन लोगों से आग्रह किए कि आप लोग हिंदू बहुल देश के राजा हैं आप लोग हिंदू के उत्थान के लिए कुछ करें। लेकिन सत्तासीन लोगों ने कहा कि हम लोग धर्मनिरपेक्ष हैं हम लोग किसी एक हिंदू धर्म के लिए कुछ नहीं करेंगे। विश्व के अनेक देशों से आए हिंदू यहां के आर एस एस प्रमुख गुरु जी से मिले तब गुरूजी ने देश के हिंदुओं के प्रयास से सन 1964 में जन्माष्टमी के दिन संदीपनी आश्रम मुंबई में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व हिंदू परिषद को देश में 12 क्षेत्रों में बांटा बांटा गया है। इसके अलावा जिलों प्रखंडों तथा पंचायतों में विभाजित किया गया है इसके 26 विभाग खोले गए हैं। बाबासाहेब आंबेडकर ने भी बताए थे कि यदि देश के हिंदू एक हो जाए तो हिंदुओं की इतनी दुर्गति नहीं होगी उन्होंने संतो का भी आह्वान किए थे सभी संत एक होकर हिंदू समाज की अगुवाई करें। आज हिंदू समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे हैं जैसे छुआछूत मिटाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं मिलकर यह प्रयास कर रहे हैं कि हिंदू समाज के जितने निचले तबके के लोग हैं उन लोगों को भी समाज के मुख्यधारा में जोड़ा जाए उनसे कोई छुआछूत ना करें आर्थिक विकास के लिए कार्य किया जा रहा है कि हिंदू समाज गांव में रहता हूं ऐसा स्वरोजगार कुटीर उद्योग लघु उद्योग गाय पालन गाय के गोबर से उत्पादन करें कि समाज समृद्ध हो। इस अवसर पर विहिप के जिला अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ मिशेल राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत से कार्यवाही का रत्ना में शेर धर्म क्षेत्र प्रसार पदाधिकारी उपेंद्र कुशवाहा क्रांति शाह सत्संग प्रमुख कन्हैया जी पाठक उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय विनोद उपाध्याय मंत्री संजय राय बजरंग दल संयोजक जय शंकर राय बजरंग दल संयोजक अमित पांडे