Mon. Oct 19th, 2026

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी यानी पवित्र वामन द्वादशी के पावन अवसर पर आज बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का बक्सर आगमन हुआ। बक्सर आगमन के उपरांत मुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम भगवान वामन के दर्शन-पूजन किए और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के पश्चात मुख्यमंत्री जी अहिरौली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पहुँचे।

कार्यालय परिसर में पहुँचते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं से कुशल-क्षेम पूछा और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनसे संवाद किया। तत्पश्चात, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक-सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र जी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भाजपा कार्यालय प्रांगण में श्रद्धापूर्वक एक रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, बक्सर के जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भुवन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “अत्यंत व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का भाजपा कार्यालय आकर कार्यकर्ताओं से मिलना और उनका कुशल-क्षेम जानना अत्यंत उत्साहवर्धक है। उनके इस सहज और आत्मीय भाव से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। यह आत्मीयता कार्यकर्ताओं को निरंतर पार्टी को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देती रहेगी।”

कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय, पुनीत सिंह, रमेश गुप्ता तथा उमाशंकर राय मीडिया प्रभारी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रमुख जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक,व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!