Sat. Jun 6th, 2026

कर्मभूमि से जन्मभूमि आना जाना हुआ आसान: अश्विनी चौबे

रेलवे के सेक्टर में बक्सर संसदीय क्षेत्र में जनता को बड़ी सौगात देने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने रेल मंत्री व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यह मोदी के गारंटी का युग है। आज देश की जनता को अपनी विरासत पर जहाँ गर्व हैं, वहीं प्रत्येक सेक्टर में विकास से लोगों के जीवन में व्यापक रूप में बदलाव हुआ है। इसमें रेलवे ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। वंदे भारत ट्रेन के बक्सर में ठहराव होने से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या व कर्मभूमि बक्सर आना जाना आसान हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन के बक्सर में ठहराव के उपरांत हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि बक्सर संसदीय क्षेत्र में रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में बढ़ोतरी की गई है। बक्सर स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का शुभारंभ किया गया है। साथ ही दुर्गावती स्टेशन को
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जोड़ा गया है। इससे यहां विकास को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!