Sat. Jun 6th, 2026

आज सिविल कोर्ट बक्सर के निकट स्टेशन रोड में भाजपा लीगल सेल बक्सर कार्यालय का उद्घाटन विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव, माननीय वरिय अधिवक्ता श्री प्रभनाथ सिंह, राष्ट्रीय आरती आयाम प्रमुख शम्भू नाथ पाण्डेय जी, विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी कमलेश दत्त पाण्डेय जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया !उद्घाटन कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पारसनाथ मिश्रा वरिष्ठ कनिष अधिवक्ता के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे !उद्घाटन के पश्चात अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम को लेकर बैठक की गयी जिसकी अध्यक्षता लीगल सेल बक्सर के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव व संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया , बैठक में (विधि प्रकोष्ठ ) लीगल सेल के अधिवक्ताओं के साथ चर्चा परिचर्चा की गई साथ ही साथ लोकसभा चुनाव में अधिवक्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया बैठक में लीगल सेल के मुख्य रूप से अधिवक्ता शशि भूषण राय , मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार यादव, प्रमिला पाठक, मनोरंजन पाठक, सुशील कुमार पाठक, बसंत कुमार चौबे, गोपाल कृष्ण सिंह, संतोष उपाध्याय, राकेश चन्द्र ओझा, लवकेश मिश्रा, विजयेन्द्र नारायण चौबे, द्वारिका नाथ तिवारी अरविंद बर्मा, आरती राय, दीपिका केसरी, , अनिल कुमार श्रीवास्तव, तपेश्वर नाथ चौबे, संजय चौबे, मारकण्डेय पाठक, सुबास सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव अजय दूबे,अजय कुमार तिवारी, सुबास सिंह के अलावे सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!