
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं नालसा नई दिल्ली के निर्देशानुसार लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल हेतु पुर्व में निकाले गए पद, चीफ लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल एवं असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेन्स काउंसिल हेतु आवेदन जमा करने की तिथी अब सितम्बर 2022 से बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2022 तक कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि पहले दिनांक 15 सितंबर 2022 तक ही पूर्व में निर्धारित की गई थी। मगर जिले के अधिवक्ता इससे वंचित न रह जाए, इसको ध्यान में रखते हुए नालसा द्वारा आवेदन की तिथि 15 सितंबर 2022 से बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2022 तक कर दी गई है। जिससे कि इच्छुक अधिवक्ता अधिक से अधिक आवेदन कार्यालय में देकर इस पद को प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक दिनांक 15 अक्टूबर 2022 संध्याकाल 05:00 बजे तक कार्यालय मे अपना आवेदन हाथों हाथ या निबंधित डाक द्वारा जमा कर सकते हैं।