आज रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बक्सर के द्वारा कुछ दिन पूर्व राजपुर क्षेत्र के दरियापुर गांव में लगी भीषण आगलगी में पांच परिवारों का घर एवं पालतू जानवर एवं घर में रखि सारी वस्तुये जलकर राख हो गई थी जिसको ध्यान में रखते हुए सोसायटी की आपदा टीमने दरियापुर पहुंचकर वस्तुतः स्थिति का जायजा लेने के बाद रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा राहत सामग्री पीड़ित परिवारों के बीच रेडक्रॉस भवन में पीड़ित परिवार के बीच वितरण किया गया सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी के द्वारा बताया गया कि ललन राम, रामलाल राम, संतोष राम, विकास राम, माया देवी इन पांच परिवारों को आग लगी में बहुत भारी नुकसान हुआ है सोसायटी पीड़ित मानवता की सेवा में सासदैव तत्पर रहने वाली संस्था है अनुमंडल पदाधिकारी श्री धीरेंद्र मिश्रा जी के नेतृत्व में आज उन परिवारों के राहत सामग्री दिया गया मौके पर रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी वाइस चेयरमैन सौरभ तिवारी राज्य प्रतिनिधि श्री सचिन कुमार राय एवं मुखिया जग लाल चौधरी जी एवं धनंजय मिश्रा और कार्यालय सहायक उपस्थित रहे सचिव श्रवण तिवारी के द्वारा बताया गया की रेड क्रॉस सोसाइटी कहीं भी किसी प्रकार की आपदा की स्थिति में पहले भी खड़ी है और आगे भी इसी तरह कार्य करती रहेगी।