Thu. Jul 30th, 2026

बेटियों ने किया नाम रौशन – जिलाधिकारी

राष्ट्र निर्माण एवं समाज के उत्थान हेतु कार्य करें – जिलाधिकारी

बक्सर जिले में विभिन्न संकाय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिनांक 27 मार्च 2025 को जिलाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा समाहरणालय कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में बक्सर जिले में विभिन्न संकाय में अग्रणी रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी:-

कला संकाय

प्रथम स्थान- साकिब साह, उच्च माध्य विद्यालय कोरानसराय, कुल प्राप्तांक – 473 (राज्य टॉपर)

द्वितीय स्थान- तृप्ति कुमारी, इंदिरा उच्च विद्यालय बक्सर, कुल प्राप्तांक – 464

तृतीय स्थान- सपना कुमारी, एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, कुल प्राप्तांक – 452

विज्ञान संकाय

प्रथम स्थान- अनुज प्रसाद गोड, उच्च विद्यालय नैनिजोर, कुल प्राप्तांक -475

द्वितीय स्थान- स्नेहा कुमारी, उच्च विद्यालय नावानगर, कुल प्राप्तांक – 465

तृतीय स्थान- बबीता कुमारी, उच्च विद्यालय नावानगर,

कुल प्राप्तांक – 459

वाणिज्य संकाय

प्रथम स्थान- रागिनी वर्मा, एमपी उच्च विद्यालय बक्सर,

कुल प्राप्तांक -446

द्वितीय स्थान- स्नेहा कुमारी, कामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय डुमरांव, कुल प्राप्तांक -443

तृतीय स्थान- श्वेता कुमारी एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, कुल प्राप्तांक -441

जिलाधिकारी महोदय ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने लक्ष्य के बारे में बताया एवं जिलाधिकारी महोदय से मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कठिन परिश्रम एवं जीवन के मूल्यों को आत्मसाध करने को कहा।

जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं की सफलता पर जिलाधिकारी महोदय ने हर्ष व्यक्त किया गया एवं सभी को इससे प्रेरणा लेने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!