Thu. Jul 30th, 2026

श्री राम सूरत कुमार, माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह में विभागीय समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमराव , सभी प्रखंडों के संबंधित अंचलाधिकारी, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। माननीय मंत्री के द्वारा म्यूटेशन, परिमार्जन, एलपीसी एवं अतिक्रमण से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बिहार भूमि दाखिल खारिज अधिनियम 2011 के मुताबिक सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को पत्र देकर अधिनियम की धारा-7 (4) के मुताबिक 30 कार्य दिवसों में म्यूटेशन वादों के निपटारे का आदेश दिया गया है। सभी भूमि उप समाहर्ता को कहा गया है कि वो दाखिल खारिज वाद की सुनवाई को 2 बार से अधिक स्थगित नहीं करेंगे। 1 अगस्त 2021 को भूमि सुधार उप समाहर्ता म्यूटेशन अपील कोर्ट में सुनवाई की ऑनलाइन व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है। अब आम जनता अपील एवं सुनवाई को ऑनलाइन देख सकती है। 31 जुलाई को ऑनलाइन दाखिल खारिज की वेबसाइट बिहार भूमि को नए तेवर और कलेवर में दोबारा लांच किया गया । अब मोबाइल फोन के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। राज्य के 534 अंचलों में से 102 में आधुनिक अभिलेखागार-सह-डाटा केंद्र बनकर तैयार है। शीघ्र ही इसे शुरू करने की योजना है। यहां से 16 तरह के राजस्व दस्तावेजों को मामूली शुल्क लेकर आम जनता को देने की योजना है। खास महाल की जमीन की विभाग द्वारा समीक्षा की जा रही है। जिनका लीज या भूमि का आवंटन नियम संगत नहीं होगा उनका आवंटन रद्द कर दिया जाएगा इसके लिए जिलावार टीम गठित की गई है। भूमि सर्वेक्षण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। अच्छा और खराब काम कर रहे दोनों तरह के कर्मियों पर नजर है खराब काम करने का कारण जानने की कोशिश हो रही है जबकि अच्छा काम करने वाले को इनाम देने की व्यवस्था की गई है। विशेष सर्वेक्षण कार्य में रैयतों से प्राप्त होने वाली स्व-घोषणाएं एवं वंशावली की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने एवं ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार के गांव, कस्बों और मौजों का राजस्व मानचित्र अब ऑनलाइन मंगाया जा सकता है। बहुत जल्दी यह सेवा शुरू होगी ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य होगा। ऑनलाइन दाखिल खारिज के मामलों को अस्वीकृत करना कठिन बना दिया गया है। अंचलाधिकारियो को अब किसी भी आवेदन को अस्वीकृत करने से पहले वाजिब कारण बताना होगा। दाखिल खारिज नियमावली में संशोधन किया गया है। जहां सर्वे का कार्य पूर्ण हो जाएगा वहां जमीन के साथ-साथ नक्शे का भी म्यूटेशन हो जाएगा। 409 नए राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति एवं पदस्थापन हुआ है इनके प्रशिक्षण को काफी तार्किक बनाया गया है यह 9 सप्ताह के लिए हल्का कर्मचारी के रूप में रहकर प्रशिक्षण लेंगे भविष्य में उन्हें दाखिल खारिज की शक्तियों प्रदान किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। भू सर्वेक्षण के बाद चकबंदी की तैयारी में तेजी आई है चकबंदी के काम में आई०आई०टी रुड़की की मदद ली जाएगी। चक बिहार सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है, इसके इस्तेमाल से चकबंदी के काम में मानवीय हस्तक्षेप काफी कम हो जाएगा। चकबंदी से संबंधित अभिलेखों और दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन और स्कैनिंग का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया। बिहार के दो लाख से अधिक नदी, नहर, पोखर, तालाब, आहार एवं पइन का विस्तृत एवं प्रमाणिक ब्यौरा जल्द ही अधिकारिक रूप से उपलब्ध हो जाएगा। भारत दुनिया में संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश है जो अपने वाटर बॉडीज का एटलस तैयार कर रहा है भारत में भी यह काम सिर्फ बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। भूमि विवादों की सही तस्वीर प्राप्त करने के लिए चौकीदारों की सेवा ली जा रही है। साथ ही लघु एवं आर्थिक अपराध के मामले भी इकट्ठा किए जा रहे हैं सभी चौकीदारों को भूमि विवादों के बारे में जानकारी विहित प्रपत्र-3 में भरकर प्रत्येक शनिवार को अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराना है। 1 अप्रैल 2021 को पूरे राज्य के लिए SOU-MOTO ONLINE MUTATION की प्रक्रिया के क्रियान्वयन की विधिवत शुरुआत की गई। अब जमीन की खरीद के साथ ही उसके मोटेशन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाती है। विभाग द्वारा जल्द ही बिहार के जमीन मालिकों को ई-मापी का सौगात दे दिया जाएगा। ई-मापी में रैयत को मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी जाएगी। अंचल कार्यालय जाकर आवेदन देने की जरूरत नहीं रहेगी। अंचलों में अमीनो की कमी दूर करने के लिए करीब 487 संविदा अमीन की तैनाती अप्रैल के महीने में की गई है। माननीय मंत्री द्वारा उन्हें पटना के ज्ञान भवन में बुलाकर उनके प्रशिक्षण सत्र की विधिवत शुरुआत की गई। मंत्री महोदय द्वारा अमीन की हुई विशेष परीक्षा में टॉप करने वाले अमीन श्री प्रेम शंकर कुमार को 5100 की पुरस्कार दी गई। मंत्री महोदय ने विगत वर्ष 9 मार्च जून को अच्छा काम करने वाले 9 राजस्व अधिकारियों, अंचलाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अपर समाहर्ता को 11-11 हजार की पुरस्कार राशि दी। साथ ही पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 121000 करते हुए अगले साल से इसमें अमीन, राजस्व कर्मचारी और राजस्व अधिकारी का नाम जोड़ने का भी निर्देश दिया। ULPIN यानी Unique Land Parcel Identification Number की विधिवत शुरुआत दिनांक 16 मार्च 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की गई। बिहार भारत का सातवां राज्य है जहां इस सुविधा की शुरुआत की गई है। इसके तहत हरेक प्लॉट (खेसरा) को एक यूनिक (अद्वितीय) नंबर दिया जाना है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कोविड-19 की वजह से सैरात बंदोबस्ती में नुकसान उठाने वाले बंदोबस्तधारियों को वित्तीय नुकसान से राहत देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। नवंबर 2020 के बाद विभिन्न आरोपों के कारण 13 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। 30 पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है। 20 पदाधिकारियों के विरुद्ध दंड अधिरोपित किया गया है। विभाग के द्वारा बेल्ट्रॉन से 534 डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा प्राप्त हुई। दिनांक 20.09.2021 को उनका उन्मुखीकरण कार्यक्रम ज्ञान भवन पटना में किया गया। अभी प्रत्येक अंचल में एक ऑपरेटर दिया जाएगा। चकबंदी निदेशालय में शीघ्र ई-ऑफिसिग की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक अंचल में मौजावार दो-दो नक्शे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि सरकारी अमीन इन्हीं सरकारी नक्शे के साथ मापी करने स्थल पर जाएंगे। नवनियुक्त 440 राजस्व अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई एवं दाखिल खारिज करने की शक्ति भी राजस्व अधिकारियों को दी गई है।आज प्रातः माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार, के द्वारा नाथ बाबा मंदिर में पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात माननीय मंत्री के द्वारा जिला अतिथि गृह में निम्नांकित लाभुकों को बासगीत पर्चा वितरित किया गया:- सायरा बानो, पति जुमराती मियां नंदन डुमरांव, अनवंती देवी, पति रामदीन महतो नंदन डुमरांव, मिदा खातून, पति अफताब आलम नंदन डुमरांव, मंजू देवी पति विजय साव सपही ब्रह्मपुर, छोटेलालो देवी, पति गणेश कोहार सपही ब्रह्मपुर, असतुरनी देवी पति स्वर्गीय महेंद्र काहार सपही ब्रह्मपुर, शंभू साह पिता भरत साह परमानपुर नावानगर, सुखाडी साह पिता स्वर्गीय चुन्नीलाल साह परनामपुर नावानगर एवं सोमरो साह पिता मुन्नीलाल साह परनामपुर नावानगर को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!