रामलीला समिति ने धुमधाम से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस
जलेबी बांटकर खुशी का किया इजहार
नगर के रामलीला मैदान, किला में श्री रामलीला समिति द्वारा 75 वें गणतंत्र दिवस को धुमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शुक्रवार को रामलीला मंच के समीप समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामना दी गई.
मौके पर संबोधित करते हुए समिति के सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा ने कहा कि देश में अलग-अलग पंत भले ही हो, लेकिन देश का संविधान हर किसी को एक सूत्र में बांधता है. संविधान के प्रति सभी नागरिकों को सम्मान करना चाहिए और मूल दायित्वों का पालन करना चाहिए.
वहीं समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश संगम ने कहा कि हमारे देश के संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था. वैसे तो 26 नवंबर को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था. इसलिए 26 जनवरी का खास महत्व है. उन्होंने बताया कि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था, भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव भी प्राप्त है.
उन्होंने कहा कि हम जब भी जन-गण-मन को गाते हैं, तो हमेशा यही याद आता है कि भारत भाग्य विधाता को याद करते हुए हमने अपने देश का नमन किया है. इस मौके पर समिति द्वारा राष्ट्रीय मिठाई को सामुहिक बांटकर खुशी का इज़हार किया गया.
मौके पर समिति के संयुक्त सचिव हरिशंकर गुप्ता, सुरेश संगम, कृष्णा वर्मा, राजकुमार गुप्ता, प्रफुल्ल चंद्र सिंह, उदय नारायण पाठक, नारायण राय, बासुकीनाथ सिंह, सुशील मानसिंहका, सुमित मानसिंहका, राजेश चौरसिया बृजमोहन सेठ, उपेन्द्र पाण्डेय, अधिवक्ता महेंद्र कुमार चौबे उर्फ मथुरा चौबे, आदित्य चौधरी, उमाकांत पांडेय, सुरेश वर्मा, विनय उपाध्याय, अमरनाथ जायसवाल, अजय वर्मा, बसंत कुमार, डॉक्टर जी कुमारी, अनीशा राय, तनीषा राय
सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।