
आज दिनांक 22 जनवरी 2021 को अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर के द्वारा प्राप्त सूचनानुसार कल दिनांक 21.01.2021 के रात्रि 11:00 बजे श्री श्रीनाथ सिंह राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय ब्रह्मपुर का हृदय गति रूकने से उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई है। मृत आत्मा की शांति हेतु समाहरणालय बक्सर में 04:00 बजे अपराहन में जिला पदाधिकारी बक्सर के साथ समाहरणालय परिसर में उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण शोक सभा में सम्मिलित हुए।