
जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना द्वारा संचालित शिव शक्ति उद्योग बक्सर रेडिमेड गारमेन्ट इकाई का उदघाटन जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा किया गया। लॉक डाउन के दौरान घर वापस आए मजदूरों को राज्य में कार्य देने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष योजना चलाई गई है। इसी योजना के तहत पूर्व में मशरूम उगाने की इकाई, कम्बल बनाने के इकाई का उदघाटन जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा किया जा चुका है। आज के रेडिमेड गारमेन्ट इकाई में कुल चौदह मशीने लगाई गई है। इसके फिलहाल स्थानीय ग्यारह कुशल श्रमिकों को कार्य प्राप्त हुआ है। आगे इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। लगाये गये मशीन की कुल कीमत 3 लाख 3 हजार 60 रूपया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने इकाई में कार्यरत श्रमिकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।