Fri. Apr 17th, 2026

पुलिस उपाधीक्षक का कार्यालय बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार दिनांक 25.03.2026 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के अवसर पर बक्सर शहर का ट्रैफिक रूट प्लान निर्धारित किया गया है, जो निम्नवत है:-

 

दिनांक 25.03.26 को सुबह समय 06:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक निम्न मार्गो पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित/आंशिक प्रतिबंध रहेगा।

1. न्यू सदर अस्पताल मोड, हवाई अडडा मोड़, मठिया मोड़, I.T.I मोड, सेन्ट्रल जेल मोड़, नाथ बाबा पुल एवं पुलिस चौकी (थाना चौक)।

2. ज्योति चौक, थाना चौक, रामरेखा घाट

3. डीएवी मोड एवं आईटीआई मोड

 

चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा एवं मोटर साईकिल का रूट दिनांक 25.03.2026 को सुबह समय 06:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराहन तक

1. गोलम्बर, सिंडिकेट, बाईपास बस स्टैंड, ज्योति चौक, डीएवी मोड, अम्बेदकर चौक एवं मठिया मोड।

2. गोलंबर, सिंडिकेट, बाईपास बस स्टैंड, ज्योति चौक, अम्बेडकर चौक, स्टेशन एवं इटाढ़ी गुमटी।

3. सिंडिकेट, यमुना चौक, ठठेरी बाजार एवं पुलिस चौकी।

4. पुलिस चौकी, पीपी रोड, मुनीम चौक, मठिया पुल, डीटीओ ऑफिस एवं सिंडिकेट।

 

*सभा में शामिल होनेवाले कार्यकर्ता के सभी प्रकार के वाहनों के रूट:-*

1. गोलम्बर, सिंडीकेट, ज्योति चौक, अम्बेडकर चौक, बाजार समिति में स्थित पार्किंग स्थल।

02. चौसा, मठिया मोड़, आईंटीआई मोड़, डीएभी मोड़, अम्बेडकर चौक, बाजार समीति में स्थित पार्किंग स्थल।

03. इटाढ़ी, पाण्डेयपटटी गुमटी एवं बाजार समिति मे स्थित पार्किंग स्थल।

 

*नोटः-*

1. रोगी, एम्बूलेंस एवं अति आवश्यक सेवा वाले वाहनो के लिए नो इन्ट्री नही रहेगा।

2. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री अपने साथ रेलवे टिकट लेकर घर से निकलेंगें।

3. आम नागरिको से अपील है कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहन का प्रयोग न करें।

4. छठ व्रतियों की गाड़ियों को दिनांक 25.03.2026 को सुबह 08:00 बजे तक एम०पी० हाई स्कुल एव एम०भी० कॉलेज से निकलने की अनुमति रहेगी।

5. दिनांक 24.03.2026 के रात्रि 08:00 बजे से दिनांक 25.03.2026 को रात्रि 10:00 बजे तक बक्सर शहर में बड़े वाहनों की NO ENTRY रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!