Fri. Apr 17th, 2026

बिहार दिवस के अवसर पर पर नगर भवन बक्सर में कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर आज दिनांक 22 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला, पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य, उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से नगर भवन बक्सर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर ने कहा कि “उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को सकारात्मक सहभागिता और सहयोग के लिए संकल्प लेना चाहिए।

जिला पदाधिकारी बक्सर ने सबसे पहले सभी को बिहार दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि बिहार की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। आज का दिन बिहार के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत पर गर्व, बिहार के विकास की संभावनाओं पर मंथन, बिहार की उपलब्धियों पर खुशी जताने के साथ बिहार की उन्नति में सहभागिता निभाने के संकल्प का दिन है।

हम सभी “उन्नत बिहार और उज्जवल बिहार” के लिए संकल्पित हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुभम कुमार के द्वारा गणेश वंदना करके किया गया। मनीष कुमार पटेल के द्वारा बिहार गौरव गान, आइसा राज के द्वारा देश रंगीला रंगीला, हरिकेश रवानी के द्वारा बक्सर की महिमा एवं राहुल कुमार के द्वारा बिहार गीत की मनोरम प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!