
भूकम्प सुरक्षा सप्ताह मनाने की शुरूआत की गई। शुरूआत समाहरणालय सभागार में विचार गोष्ठी से की गई। आपदा प्रभारी श्री अभिषेक कुमार श्रीवास्तव में इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भूकम्प में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। पूरे जिला में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक विभिन्न तरह के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की भी जानकारी दी गई। जिसमें मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी सरकारी भवनों में कर्मियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।