
8 साल के इस कार्यकाल में मोदी सरकार ने भारत को नई दिशा दी है, विकास के नए आयाम गढ़े हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि आठ वर्ष भारत के लिए स्वर्णिम काल खंड रहा है। इस कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने भारत को नई दिशा दी है, विकास के नए आयाम गढ़े हैं। पहले देश में यह सोच बन गई थी कि इस देश का कुछ नहीं हो सकता, लेकिन अब आम जनमानस कहने लगी है मोदी है तो मुमकिन है। जो कभी नहीं हुआ, वह मोदी सरकार के शासन काल में हुआ और हो रहा है।केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे शुक्रवार को जिला अतिथि गृह में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि हम यह गर्व से कह सकते हैं कि इन 8 सालों में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है। भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। जनता में राष्ट्रवाद एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की भावना बढ़ी है।जनता के लिए हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बढ़ी। किसानों और गरीबों की आय बढ़ा। उन्होंने कहा कि हमारा मूल मंत्र है अंत्योदय गरीब उन्मूलन तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। पहले योजनाएं कागज में बनती थी और कागज में ही पूरी हो जाती थी, अब ऐसा नहीं होता। पिछले 8 सालों में देश की गरीबी 22% से घटकर 10% से नीचे आ गई है। 2014 में देश की प्रति व्यक्ति आय 79 हजार रुपए थी, अब डेढ़ लाख रुपए है। आजादी के 70 साल में देश में केवल 6. 37 लाख प्राइमरी स्कूल बने जबकि श्री नरेंद्र मोदी सरकार के केवल 8 वर्षों में 6.53 प्राइमरी स्कूल बने। 8 वर्षों में देश में 15 नए एम्स का निर्माण हुआ। जबकि आजादी से 2014 तक देश में केवल 7 एम्स थे, उसमें भी 6 श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में बने। 8 साल में भारत का सड़क नेटवर्क दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। पिछले 8 साल में हमारी सरकार ने लगभग 3 लाख 25 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी दी है। 2012-13 में देश में खाद्यान्न का उत्पादन 255 मिली टन था जो 2021-22 में बढ़कर 316.06 मिलियन टन हो गया है। आजादी के बाद अब तक का रिकॉर्ड उत्पादन है। 2009 से 14 तक मनमोहन सिंह सरकार के 5 सालों में कृषि बजट में 8.5% की वृद्धि हुई थी वही 2014 से 2019 के बीच कृषि के बजट में 38.8% की वृद्धि हुई. 2013-14 में भारत की जीडीपी 112. 33 लाख करोड़ रुपए के आसपास थी. आज भारत की जीडीपी दोगुने से भी अधिक यानी 232. 14 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश में 500.5 अरब डॉलर विदेशी निवेश आया है, जो कि यूपीए सरकार के 10 वर्षों में एफडीआई के मुकाबले 65 फ़ीसदी जाता है। जीएसटी कलेक्शन लगातार रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। यह हर महीने लगातार एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है। पिछली बार तो यह 1. 67 करोड रुपए से अधिक पहुंच गया। खादी के सेक्टर में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 1 साल में 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का खादी उत्पादों का कारोबार हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश की मिट्टी की सुगंध से सुवासित है सभी भारतीय भाषाओं को सम्मान मिला है। युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया जैसी कई योजनाएं शुरू की गई। 8 सालो में ऑन लाइन माध्यम से डायरेक्ट खाते में श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने 225 खरब रुपए ट्रांसफर किए हैं जो गरीबों के सशक्तिकरण का एक प्रमुख आधार बनकर उभरा है। दिल्ली से एक क्लिक में लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में पैसा पहुंचता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का यह छठा चरण चल रहा है। मोदी सरकार ने इस पर 3.40 लाख करोड़ रुपए की लागत से देश के लगभग 80 करोड़ लोगों तक जरूरी राशन मुफ्त पहुँचा रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी खाद्यान्न वितरण योजना है।देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों को सालाना 6 हजार की आर्थिक सहायता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के द्वारा मिल रहा है। देश के लगभग 55 करोड लोगों को चलाना 5 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। अब तक 3 करोड़ से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं। 18 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी हो चुका है। किसान और मजदूरों को पहली बार 3 हजार की मासिक पेंशन की व्यवस्था की गई है। धारा 370 को समाप्त किया गया। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर बनने का सपना साकार हुआ। दिव्या काशी भव्य काशी का सपना धरातल पर उतरा। रामायण सर्किट, महाभारत सर्किट, बौद्ध सर्किट का निर्माण हुआ। बाबा केदार धाम का पुनरुद्धार हुआ। कोविड प्रबंधन में मोदी जी ने मिसाल कायम की। उनके प्रबंधन को कई देशों ने सराहा। भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बढ़ा। पत्रकार वार्ता में बक्सर बीजेपी के पूर्व उम्मीदवार परशुराम चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पूनम रविदास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सुशील राय, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मृत्युंजय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राय, सिद्धनाथ सिंह, किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष दीपक पांडेय, प्रवक्ता नवीन राय, सौरव तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, राहुल दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।