Wed. Jul 29th, 2026

भाजपा लीगल सेल( विधि प्रकोष्ठ )के द्वारा आम जनता को नि:शुल्क सेवा प्रदान की जाएगी

भाजपा लीगल सेल ( विधि प्रकोष्ठ) बक्सर के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विधि प्रकोष्ठ की माहवारी बैठक व्यवहार न्यायालय बक्सर में की गई जिसका संचालन प्रमिला पाठक के द्वारा किया गया बैठक में विधानसभा 2025 के चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अहम भूमिकाओं पर चर्चा की गई तथा चुनाव में अधिवक्ताओं की क्या भूमिका होगी उस पर भी प्रकाश डाला गया बैठक के दौरान अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने यह भी कहा की लीगल सेल के जितने अधिवक्ता हैं उनमें पांच पांच सदस्यों की कमेटी की गठन की जाएगी और उन पांच सदस्यीय कमेटी के द्वारा बक्सर जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर कैंप लगाकर आम जनों को कानूनी सलाह नि:शुल्क दी जाएगी साथ ही साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी आम जनों के बीच रखा जाएगा जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पाठक के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी। बैठक में मुख्य रूप से शशि भूषण राय मनोज कुमार श्रीवास्तव रमेश श्रीवास्तव मनोरंजन पाठक विजयेन्द्र नारायण चौबे लव केश मिश्रा शेषनाथ ठाकुर रविशंकर सिंह सुरेंद्र यादव अवध बिहारी राम प्रिया राय वंदना सिंह गोपाल चौधरी मारकण्डेय पाठक वेद प्रकाश जायसवाल के अलावे अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!