Tue. Apr 21st, 2026

7 अक्टूबर को नगर के जमुना चौक पर होगा प्रमुख “भरत मिलाप” प्रसंग का कार्यक्रमश्री रामलीला समिति बक्सर के तत्वाधान में रामलीला मैदान (किला) में चल रहे 21 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव के दौरान आगामी O7 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को नगर के यमुना चौक पर रामलीला का प्रमुख कार्यक्रम “भरत मिलाप” प्रसंग का मंचन होगा। जिसमें श्रीरामचन्द्र जी का रथ कृष्णा सिनेमा रोड स्थित प्रदुमन जी के हाता के समिप से प्रस्थान होगा। और भरत जी का रथ स्थानीय मल्लाह टोली स्थित हनुमान जी के मंदिर के समीप से प्रस्थान होगा। और मध्य रात्रि में जमुना चौक पर दोनों रथ आकर रुक जाएंगे और वही पर भगवान श्री राम और भरत जी के मिलन का प्रसंग मंचित होगा इस दौरान रात्रि 10 बजे से नगर के विभिन्न संस्थाओं द्वारा आकर्षक लाग एवं झांकी निकाली जाएगी जो आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी समिति के सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा एवं संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हरिशंकर गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा भरत मिलाप कार्यक्रम की तैयारी पुरी हो चुकी है ।और 07 अक्टूबर को नगर के बीचों बीच जमुना चौक पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने नगर वासियों से भगवान के रथ मार्ग में जगह जगह स्वागत करने अपील भी की । और विभिन्न संस्थाओं व दुर्गा पांडलों से ज्यादा से ज्यादा धार्मिक एवं पौराणिक लॉग-झांकियां निकालने का आग्रह भी किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 08 अक्टूबर को रामलीला मंच पर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक प्रसंग एवं पुरस्कार वितरण सह “सम्मान समारोह” का कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!