Wed. Jul 29th, 2026

बक्सर – बक्सर सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता सह भाजपा अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव को धार्मिक न्यास पर्षद बक्सर जिला के पैनल अधिवक्ता के पद पर नियुक्ति होने पर बक्सर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की।

बता दें कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अन्तर्गत आने वाले मंदिरों की न्यायालय में लंम्बित मुकदमों की सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्षद ने बक्सर जिले से सुमन कुमार श्रीवास्तव को पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया है जिसके लिए श्री श्रीवास्तव ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष माननीय रणवीर नंदन जी का आभार प्रकट किया है जिसकी जानकारी भाजपा अधिवक्ता मंच बक्सर के मीडिया प्रभारी मो०जावेद अख्तर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!