Thu. Sep 17th, 2026

श्रम कल्याण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 11 मार्च 2025 को संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय जागरूकता शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा किया गया।

*कार्यशाला में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948, बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986, बिहार प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना, बिहार शताब्दी योजना, बंधुआ मजदूर तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड एवं अन्य श्रम अधिनियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।*

*बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग द्वारा बिहार प्रवासी कामगार एप्प लॉच किया गया है। इसमें निबंधन कैसे एवं कौन करेंगे, इसकी विस्तृत जानकारी जिले से आये श्रमिक मजदूरों को दी गयी। इस एप्प में निबंधन कराने से राज्य के बाहर कार्य करने वाले प्रवासियों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही बिहार के बाहर जाने वाले कामगारों का डाटाबेस तैयार करने में काफी सुविधाजनक होगी।*

*कार्यशाला में सहायक श्रमायुक्त श्री रिपुसूदन मिश्रा, डालमियानगर, श्रम अधीक्षक बक्सर, श्री संदीप कुमार श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी बक्सर सदर, श्री मुन्ना कुमार प्रसाद श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी चौसा, श्री अमित कुमार श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी चक्की, सुश्री प्रीतिजीत श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, इटाढ़ी एवं मजदूर यूनियन के संजय कुमार, किशुन सिंह, शबिर साह, भरत राम एवं प्रतिनिधि रामसेवक आदि वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!