Sun. Apr 19th, 2026

*बक्सर जिलें में 4 अदद 132/33 के0भी0 ग्रीड सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जाती हैः-* विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार 132/33 के0भी0 ग्रीड सब स्टेशन, डुमराँव संध्या 07:00 बजे से लेकर 12:00 बजे रात्रि तक 60 मेगावाट के बदले 35 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिसमें रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति एक-एक घंटे के अंतराल पर 33/11 के0भी0 विद्युत शक्ति उप केन्द्र सिमरी, डुमराँव, मुरार, इकारसी, ढकाईच, रानीपुर, सोवा, प्रतापसागर, ब्रह्यपुर, बी0एम0पी0 4, नुआँव, केसठ एवं नावनगर में की जाती है, जबकि शहरी क्षेत्र डुमराँव के सभी फिडरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाती है।**132/33 के0भी0 ग्रीड सब स्टेशन महाराजगंज डुमराँव संध्या 07:00 बजे से लेकर 12:00 बजे रात्रि तक 15 मेगावाट के बदले 5 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिसमें रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति एक-एक घंटे के अंतराल पर 33/11 के0भी0 विद्युत शक्ति उप केन्द्र रानीपुर एवं ब्रह्यपुर में की जाती है।**132/33 के0भी0 ग्रीड सब स्टेशन बक्सर संध्या 07:00 बजे से लेकर 12:00 बजे रात्रि तक 60 मेगावाट के बदले 35 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिसमें रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति एक-एक घंटे के अंतराल पर 33/11 के0भी0 विद्युत शक्ति उप केन्द्र चरित्रवन, इण्डस्ट्रीयल, पाण्डेयपट्टी, चौसा, इटाढी, पुरूषोतमपुर एवं जयपुर में की जाती है। जबकि शहरी क्षेत्र बक्सर में सभी फिडरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाती है।**132/33 के0भी0 ग्रीड सब स्टेशन कोचस संध्या 07:00 बजे से लेकर 12:00 बजे रात्रि तक 16 मेगावाट के बदले 06 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की जाती है। जिसमें रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति एक-एक घंटे के अंतराल पर 33/11 के0भी0 विद्युत शक्ति उपकेन्द्र राजपुर एवं तिवाय में की जाती है। पूर्ण पावर मिलने के पश्चात सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!