Tue. Feb 24th, 2026

ग्राम पंचायत उमरपुर के बड़का गाँव में पंचायत के मुखिया श्री धनंजय मिश्रा जी की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर जागरूकता नुक्कड़ सभा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें प्राधिकार की सचिव श्रीमती नेहा दयाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही बक्सर (औद्योगिक) थाना के प्रभारी श्री सुरेश कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान आशा ईकाई सदस्य पैनल अधिवक्ता श्रीमती दीपिका केशरी एवं श्री राजेश कुमार तथा पी.एल.वी. शत्रुघ्न सिन्हा, रामजी यादव, प्रमोद कुमार, कवींद्र पाठक, मनन कुमार सिंह एवं रामराज सिंह के द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया

नुक्कड़ नाटक एवं सभा के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथा यह बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। साथ ही, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की बाल विवाह की सूचना तत्काल प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दें या 15100 नंबर पे कॉल कर के सूचना दे

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। अंत में सभी उपस्थित जनों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने एवं अपने गाँव को बाल विवाह मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!