Fri. Apr 17th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देश पर दिनांक 30 दिसंबर 2025 को अपराह्न 8:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर ने बक्सर अनुमंडल को नशा मुक्त करने के लिए अवैध रूप से किए जाने वाले नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया एवं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नगर थाना बक्सर श्री मनोज कुमार सिंह एवं ड्रग इंस्पेक्टर के साथ पुलिस बल की उपस्थिति में नशीली दवा के क्रय विक्रय करने वाले औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में संयुक्त छापेमारी की। जिस प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई उसका नाम ओम साईं मेडिकल हॉल थाना रोड बक्सर है। निरीक्षण के समय देखा गया कि संस्थान के स्वत्व धारी अनुपस्थित हैं और उनके स्थान पर उनके भाई श्री रवि कुमार जायसवाल दुकान का संचालन कर रहे थे। निरीक्षण में एविल इंजेक्शन 10 मिलीलीटर वायल का 25 वायल बरामद किया गया जिसका नशे के लिए दिल Diluent के रूप में प्रयोग किया जाता है। ओम साईं मेडिकल हॉल के बगल में ओम साइन जेंट्स कलेक्शन नमक कपड़े की दुकान जिसके संचालक रवि कुमार जायसवाल हैं। उक्त कपड़े के दुकान में खोजबीन करने पर नारकोटिक्स एवं साइकॉट्रॉपिक सब्सटेंस कंटेनिंग औषधि पाई गई। सभी नारकोटिक्स एवं साइकॉट्रॉपिक श्रेणी की औषधियों को तथा इविल फाइल 10 मिलीलीटर को विधिवत प्रपत्र 16 में जप्त किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बक्सर अनुमंडल को नशा मुक्त करने के लिए इस प्रकार का अभियान अब नियमित रूप से चलाया जाएगा एवं ऐसे सभी प्रतिष्ठान जो विशेष करके युवकों को हानि पहुंचाते हैं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!