Tue. Apr 21st, 2026

शुक्रवार को बक्सर में फिर शनिवार को पटना में संसदीय क्षेत्र बक्सर के विकास योजनाओं को लेकर की बैठक- सभी विभागों के आला अधिकारी थे मौजूदबक्सर संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर स्थानीय सांसद केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने स्टेट गेस्ट हाउस पटना में विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बक्सर में शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा को उन्होंने अधिकारियों के समक्ष रखा। विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे को बुडको के अधिकारियों ने बताया कि बक्सर में जल निकासी के योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का फाउंडेशन तैयार है। जल जमाव की समस्या को दूर कर लिया जायेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचे यह सुनिश्चित करें। बहुत सारी योजनाएं की मॉनिटरिंग बेहतर नहीं होने की वजह से विकास कार्य कछुए की चाल से चलने लगती है। जिससे विकास कार्यो की धीमी गति हो जाती है।पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ब्रहमपुर- सरेंज़ा पथ(लगभग-80 किलोमीटर) को एशिया डेवेलपमेंट बैंक के द्वारा बनाया जाएगा। प्रस्ताव पास के लिए गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने नैनीजोर (बक्सर) से हल्दी(बलिया) तक पुल सहित रोड निर्माण के लिए एशिया डेवेलपमेंट बैंक को प्रस्ताव देने को कहा है।बक्सर -कोईलवर बाँध पर रोड बनाने को लेकर डीपीआर बनाने, बक्सर में क्रीमटोरीयम और पार्क बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही जल्दी से काम कराने को निर्देशित किया। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ भी अन्य मार्ग़ो के हो रहे प्रगति की समीक्षा के साथ जल्दी काम पूरा करने का निर्देश भी दिया। रेल अधिकारियों के साथ बैठक में संसदीय क्षेत्र के सभी प्लैट्फ़ॉर्म के विकास को लेकर निर्देश दिया। बक्सर स्टेशन परिसर में पार्क ,आवास निर्माण,वॉशिंग पिट के निर्माण सम्बन्धी कार्य की समीक्षा की। बिहार मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी दिनेश कुमार के साथ बैठक कर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बक्सर, ब्रह्मपुर, राजपुर, डुमरांव, दिनारा(रोहतास), रामगढ़(कैमूर) में नए अस्पताल भवन निर्माण, मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, भविष्य की योजनाओं आदि पर विस्तार से चर्चा की। संसदीय क्षेत्र में 28 प्रोजेक्ट चल रहा है। इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग व मूलभूत सुविधाओं का सर्वे करने को निर्देशित किया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक से फोन पर बातचीत कर अस्पतालों में डॉक्टर व अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!