
बक्सर में टीकाकरण को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियों के निवारण हेतु आज दिनांक 31 मई 2021 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के निर्देशालोक में प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारीगणों के द्वारा अपने-अपने प्रखण्डों का क्षेत्र भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रभारी पदाधिकारीगणों ने पूर्वाग्रहों से ग्रसित लोगों से उनके भ्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर उनके सभी भ्रांतियों का निवारण किया और बताया कि कोरोना से बचाव हेतु दिया जाने वाला टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु हथियार भी है। प्रखण्डों में अब तक टीकाकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही पंचायतों में मास्क के वितरण की स्थिति एवं विभिन्न स्थलों पर चलाए जा रहे कम्युनिटी किचेन के संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।