Wed. Jul 29th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से राजपुर प्रखंड के अंतर्गत रसेन पंचायत के रसेन,छितेनडिहरा,मोहरिया गाँव का भ्रमण कर वैक्सीनेशन के प्रति लोगों की गलत धारणा व भ्रांति का पूर्ण रूप से निवारण किया गया।जिला पदाधिकारी महोदय ने लोगों को बताया कि उन्होंने स्वयं भी टीका का दोनों डोज लगवा लिया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।उन्होंने बताया कि टीका के जरिए ही कोरोनावायरस से बचा जा सकता है।आम लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति सकारात्मक व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर को दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने कोविड-19 जांच एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन को अलग-अलग जगहों पर करवाने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!