
बक्सर जिला में कुल 24 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसी दिन कुल 168 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो गए। अभी वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या 422 है। कोरोना वायरस से 19 मई को 04 लोगों के मृत होने की सूचना है। जिले में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से कुल 119 लोगों के मृत होने की सूचना है। जिले में अब तक 669418 कोरोना संक्रमण की जाँच की गई है। जिनमें से कुल 8055 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।