
🌴मकर सक्रांति पर्व 15 जनवरी शनिवार मनाया जाएगा ?🌴
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
बिहार तेज न्यूज़ से वार्ता के दौरान प्रो0 मुक्तेश्वर नाथ शास्त्री ने कहा कि इस साल मकर सक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
ऋषिकेश पंचांग एवं महावीर पंचांग के अनुसार पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी शुक्रवार दिनांक 14 जनवरी को रात 8:34 बजे भगवान भास्कर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इसी के साथ सूर्य उत्तरायण भी हो जाएंगे। खरमास समाप्त हो जाएगा। चूकि रात में सक्रांति लग रही है इसलिए इसका पुण्य काल अगले दिन 15 जनवरी शनिवार को माना जाएगा। और खिचड़ी का प्रसिद्ध पर्व एवं मकर सक्रांति का पवित्र स्नान मध्याह्न काल तक किया जा सकेगा। सर्वत्र गंगा नदी अन्यत्र नदी तीर्थ एवं कुआं सरोवर इत्यादि में स्नान किया जाएगा । आज के दिन खिचड़ी खाइए खिलाइए एवं दान कीजिए ऊनी वस्त्र साल कंबल पंचांग जूता इत्यादि का दान का पुण्य फल कारक होता है । यह पर्व पूरे देश में अपनी अपनी परंपरा के अनुसार मनाया जाता है ।