
पंकज मानसिंहका को, बक्सर जिला जनता दल यू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया उक्त बातें बक्सर जिला जनता दल यू के उपाध्यक्ष, श्री मोहन चौधरी ने ,प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा! उन्होंने कहा कि समता काल के साथी, श्री पंकज मानसिंहका ,विगत 20 वर्षों से पार्टी में निष्ठा से काम कर रहे हैं! पहले भी वह दो बार व्यवसायिक प्रकोष्ठ बक्सर के जिला अध्यक्ष एवं एक बार प्रदेश महासचिव एवं एक बार जिला कोषाध्यक्ष रह चुके हैं! वह व्यवसायियों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहते हैं! इनको फिर से जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी मजबूत होगी! इनके लिए प्रदेश कमेटी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह एवं राज्यसभा सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,एवं व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल नोपानी एवं पार्टी के कोषाध्यक्ष श्री लल्लन सराफ जी का आभार व्यक्त करते हैं !जिला पार्टी के अन्य नेताओं ने भी बधाइयां दी है इनमें पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ,ध्रुव वर्मा, रोहतास गोयल, ध्रुव गुप्ता ,प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, संतोष चौधरी, शिवजी सिंह, विजय प्रसाद ,राधेश्याम बर्मा ,अनंत शाह, राघवेंद्र उज्जैन, संजय सिंह राजनेता, हरिशंकर दुबे ,टुन्ना राम, राजकुमार यादव, प्रदीप राम, राधेश्याम यादव आदि लोगों ने बधाइयां दी है।