Sat. Sep 12th, 2026

दो हजार मास्क व सेनिटाइजर का वितरण कर किया जागरूक – सत्य स्वराज : द हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन

कोरोना महामारी के इस दौर में सरकार के दिशानिर्देशों का ध्यान रखते हुए आज जिला बक्सर में मॉडल थाना चौराहे पर थाना प्रभारी व बक्सर स्टेशन के प्लेटफार्म समेत स्टेशन परिसर में स्टेशन प्रबंधक राजन कुमार की उपस्थिति में अप्रत्याशीत रूप से लगभग 2000 की संख्या में मास्क व सेनिटाइजर का वितरण करके सत्य स्वराज : द हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। जिसकी प्रशंसा पुरे शहर में हो रही है।
इस फाउंडेशन के मेंबर नितेश उपाध्याय, संजीव राय व मनीष मिश्रा ने मिडिया से वार्तालाप में यह भी बताया कि भविष्य में समय- समय पर हमारी टीम इस प्रकार के जागरूक कार्यक्रम के लिए तत्पर होकर सदैव प्रथम पंक्ति में रहने का काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!