जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार जिला नियोजनालय बक्सर के द्वारा दिनांक 08.05.2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
कम्पनी का नाम POWERPACK PVT.LTD, पद का नाम MACHINE OPERATOR, HELPER, पदों की संख्या 200, वेतन 22080.00, उम्र सीमा 18-40, योग्यता अनपढ़ से ग्रेजुएशन तक, कार्यस्थल SEC 3 BAWAL REWARI HARYANA, अभियुक्ति महिला/पुरुष 1000 Per Bed. Rs 18/- per day (time food, 2 Time Tea)
यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है।
जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे।
नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित रहेगा।
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि यह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।