Fri. Apr 17th, 2026

जैविक खेती की ओर बक्सर जिला अग्रसर
जैविक किसान मेला में किसानों ने सीखे जैविक खेती के गुर
बक्सर- संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के परिसर में दिन शनिवार को एक दिवसीय जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री महेंद्र पाल एवं जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया वही मंच संचालन अमान अहमद ने की। किसानों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री महेंद्र पाल ने कहा कि जैविक खेती से ही हम आने वाली पीढ़ियों की रक्षा कर सकते है। इसके लिए अन्नदाता को पुनः जैविक खेती को अपनाना होना। जैविक खेती से मानव स्वास्थ को बेहतर रखने के साथ-साथ अपनी मिट्टी की गुणवत्ता को बरकरार रख सकते है। जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि जिले में किसानों को जैविक खेती के अपनाने हेतु अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओ में जैविक कॉरिडोर को शामिल किया गया है। इस योजना के माध्यम से 1500 एकड़ में जैविक खेती करने का लक्ष्य है। इक्छुक कृषक संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक से संपर्क स्थापित कर लाभ उठा सकते है। किसानों को जैविक खेती पर तकनीकी जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मान्धाता सिंह एवं रामकेवल द्वारा दिया गया।मौके पर रविदास बाबा एफ पी ओ, डुमराव फार्मर प्रोड्यूसर इत्यादि द्वारा मौके पर ही जैविक उत्पाद बिक्री स्टाल लगाया गया था, जिस पर अनेक कृषक जैविक उत्पाद की ओर आकर्षित होकर जमकर खरीदारी की। जैविक मेले में किसानों द्वारा एक से बढ़कर एक उत्पाद लाया गया था,जिसे किसानों ने काफी सराहा। उनके मन मे जैविक खेती की अवधारणा सकारात्मक सोच में बदल गई।मौके पर सहायक निदेशक वसुंधरा, संजुलता,शेखर किशोर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर कुमार, रबी भूषण प्रसाद, उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी, आत्माकर्मी रघुकुल तिलक, विकास कुमार राय,चंदन कुमार सिंह सहित सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!