Fri. Apr 17th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आज दिनांक 12 फरवरी 2021 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी के द्वारा डुमराँव प्रखंड के अरियाओं गाँव मे पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं पारा विधिक स्वम सेविका अनिशा भारती के माध्यम से लॉ एंड प्रोसीजर ऑफ एडॉप्शन ऑफ चाइल्ड विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। मौके पर पैनल अधिवक्ता श्री श्रीवास्तव ने बताया कि यदि हमें अपने गली, मोहल्ले, व चौक-चौराहे आदि पर यदि कोई लावारिस बच्चा मिलता है या कोई अबोध बालक जिसकी उम्र 6 वर्ष से कम है तो हम उन्हें कैसे गोद लेने सकते हैं । गोद लेने की जरूरत हेतु जो कानूनी प्रक्रियाएं हैं। उनसे उन्होंने आम ग्रामीणों व उपस्थित जनमानस को रूबरू करवाया। मौके पर विधि सेविका अनिशा भारती द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च 2021 में भी होने वाले वादों को सुलह समझौते से निपटारे के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया । बताते चलें कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला प्राधिकार, बक्सर कार्यालय द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में कराया जाता रहा है जिससे की आम जनमानस को मुफ्त विधिक सहायता पाने के बारे में जानकारी एवं अन्य कानून की जानकारी भी ग्रामीणों ले बीच में हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!