Mon. Aug 10th, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चल रहे पैन इंडिया कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान अंतिम रूप लेने जा रहा है। इसको ले प्राधिकार ने शनिवार को मेगा कैंप लगाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह द्वारा पूर्वाहन दस बजे ककया जाएगा।
इस संबंध में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया की, चौदह  नवंबर बाल दिवस को पैतालीस दिवसीय आयोजन का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित की गई थी। इसी के तहत आज दिनांक 13/11/2021 विधिक सेवा सदन में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में आम जनमानस को सरकार, नालसा, बालसा द्वारा चलाए जा रहे सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उनको इनका लाभ दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें लगभग सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। किसी को भी अगर किसी कार्यालय से संबंधित कोई शिकायत हो तो कैंप में भी आवेदन दे सकते हैं। इसका निपटारा त्वरित कार्रवाई के आधार पर कराया जाएगा। आज के जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज भोला कुमार और शुभम मिश्रा द्वारा सिमरी प्रखंड के केशवपुर पंचायत में, प्रभाकर मिश्रा एवं कृष्णकांत द्वारा सिमरी प्रखंड के दुल्लापुर पंचायत में, सरोज कुमार चौबे एवं सत्यम कुमार पांडे द्वारा राजपुर प्रखंड के पंचायतों में, शत्रुघ्न सिन्हा एवं मंजू कुमारी द्वारा बोक्सा पंचायत में, शंकर दयाल वर्मा, मदन प्रजापति, अखोरी अशोक कुमार सिन्हा द्वारा वार्ड संख्या 26, 27 एवं 29 में, गजेंद्र कुमार दुबे एवं ओम प्रकाश सिह द्वारा वरुना पंचायत में, साथ ही अन्य पैनल अधिवक्ता कुमारी अरुणिमा, रानी तिवारी, दीपिका केसरी, कुमार मानवेन्द्र एवं अन्य द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों में जागरूकता से डोर टू डोर कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!