
जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया इस प्रकार से हैं :- नवसिखुआ (लर्निंग) चालक अनुज्ञप्ति की प्रक्रिया विभागीय निदेशानुसार नवसिखुआ चालक अनुज्ञप्ति के लिए सर्वप्रथम आवेदक द्वारा ऑन लाइन आवेदन भरा जाता है। फिर आवश्यक कागजात को ऑन लाइन अपलोड करते हुए निर्धारित शुल्क भी ऑन लाइन के माध्यम से जमा किया जाता है। उसके बाद ऑन लाइन टेस्ट के लिए स्लॉट बुक किया जाता है। स्लॉट बुक की तिथि को आवेदक द्वारा कार्यालय में ऑन लाइन टेस्ट देना होता है। जिसमें 10 वस्तुनिष्ठ प्रश्न ऑनलाइन के माध्यम से पूछे जाते है जिसमें से कम से कम 06 प्रश्नों का सही जबाब देने वाले आवेदक उर्तीण होते है। अगर आवेदक द्वारा 06 प्रश्नों से कम जबाब देने वाले आवेदक फेल हो जाते है तो ऐसे आवेदक को फिर से रि-टेस्ट का शुल्क जमा कर के टेस्ट का स्लॉट बुक करना होता है। जिसके उपरान्त उन्हें फिर से टेस्ट देने का मौका मिलता है। नवसिखुआ चालक अनुज्ञप्ति की यह प्रक्रिया सभी वाहनों के लिए समान होता है। स्थाई चालक अनुज्ञप्ति की प्रक्रिया विभागीय निदेशानुसार स्थाई चालक अनुज्ञप्ति को सर्वप्रथम आवेदक द्वारा ऑनलाइन करना पडता है फिर स्थाई चालक अनुज्ञप्ति का शुल्क आवेदक द्वारा ऑन लाइन के माध्यम से करना पडता है उसके बाद स्लॉट बुक कर (जाँच की तिथि/समय) के आवेदन को कार्यालय में जमा करना पडता है। जिसके बाद कार्यालय से जिस दिन मोटरयान निरीक्षक द्वारा फिजिकल टेस्ट का दिन निर्धारित रहता है उस दिन आवेदक् को होमगार्ड ग्राउन्ड में आने के लिए मुहर लगा कर उन्हें रिसिविंग दी जाती है उक्त तिथि को आवेदक को टेस्ट देना होता है। टेस्ट में पास हुए आवेदक को एक सप्ताह के अन्दर उनका कार्ड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उनके निवास स्थान पर भेज दिया जाता है। यहाँ प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार को जाँच किया जाता है। शुक्रवार को अवकाश रहने की स्थिति में शनिवार को किया जाता है। व्यवसायिक वाहन का स्थाई चालक अनुज्ञप्ति की प्रक्रिया विभागीय निदेशानुसार व्यवसायिक वाहन का स्थाई चालक अनुज्ञप्ति के लिए सर्वप्रथम आवेदक द्वारा ऑनलाइन करना पड़ता है। फिर शुल्क आवेदक द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से जमा करने के साथ ही मान्यता प्राप्त मोटर ट्रेनिंग स्कूल का सर्टिफिकेट जो मोटर ट्रेनिंग स्कूल से प्रशिक्षण के उपरान्त प्राप्त होता है, को भी ऑनलाइन अपलोड करना पडता है उसके बाद स्लॉट बुक कर के (जाँच की तिथि/समय) आवेदन को हार्ड कापी के साथ कार्यालय में जमा करना पडता है। जिसके बाद कार्यालय से जिस दिन मोटरयान निरीक्षक द्वारा फिजिकल टेस्ट का दिन निर्धारित रहता है, उस दिन आवेदक को होमगार्ड ग्राउन्ड में आने के लिए मुहर लगा कर उन्हें रिसिविंग दी जाती है। उक्त तिथि को आवेदक को टेस्ट देना होता है। टेस्ट में पास हुए आवेदक को एक सप्ताह के अन्दर उनका कार्ड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उनके पते पर भेज दिया जाता है। यहाँ प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार को जाँच किया जाता है। शुक्रवार को अवकाश रहने की स्थिति में शनिवार को किया जाता है। भारी मोटर वाहन का स्थाई चालक अनुज्ञप्ति की प्रक्रिया विभागीय निदेशानुसार भारी वाहन का स्थाई चालक अनुज्ञप्ति के लिए सर्वप्रथम आवेदक द्वारा ऑनलाइन करना पडता है फिर शुल्क आवेदक द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से जमा करने के साथ ही मान्यता प्राप्त मोटर ट्रेनिंग स्कूल का सर्टिफिकेट जो मोटर ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षण के उपरान्त प्राप्त होता है को भी ऑनलाइन अपलोड करना पडता है उसके बाद स्लॉट बुक कर के (जाँच की तिथि/समय) आवेदन को हार्ड कॉपी के साथ कार्यालय में जमा करना पडता है। जिसके बाद कार्यालय से जिस दिन मोटरयान निरीक्षक द्वारा फिजिकल टेस्ट का दिन निर्धारित रहता है उस दिन आवेदक को होमगार्ड ग्राउन्ड में आने के लिए मुहर लगा कर उन्हें रिसिविंग दी जाती है। उक्त तिथि को आवेदक को टेस्ट देना होता है। टेस्ट में पास हुए आवेदक को एक सप्ताह के अंदर उनका कार्ड पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उनके निवास पता पर भेज दिया जाता है। यहाँ प्रत्येक सप्ताह में शुक्रवार को जाँच किया जाता है। शुक्रवार को अवकाश रहने की स्थिति में शनिवार को किया जाता है। मान्यता प्राप्त IDTR औरंगाबाद एवं सावित्री मोटर ट्रेनिंग एवं इंजिनियरिंग इंस्टीच्यूट कंकडबाग पटना यह प्रशिक्षण चालू है। यहाँ से कुल अब तक 18 व्यक्तियों को प्रशिक्षण हेतु औरंगाबाद भेजा जा चुका है तथा 18 चालक अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है।
