Mon. Oct 26th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में नव प्रर्वतन योजना अन्तर्गत चलायी जा रही योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। मधु प्रसंकरण इकाई अन्तर्गत जिला पदाधिकारी महोदय ने निदेश दिया कि मधु की ब्रान्डिंग एवं गुणवता पर विशेष घ्यान दिया जाय एवं मधुमक्खी बॉक्स उत्पादन इकाई की स्थापना की प्रक्रिया अतिशीध्र करने का निदेश दिया जिससे बक्सर में ही मधुमक्खी बॉक्स की उपलब्धता हो सके। जिला पदाधिकारी महोदय ने मशरूम उत्पादन में गुणवता एवं पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने एवं उसके अन्य उत्पादन के संबंध में चर्चा की। मेंथा ऑयल के डिस्टीलेशन के लिए मशीन के क्रय के विषय पर चर्चा की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी महोदय ने मशीन की गुणवता को ध्यान में रखते हुए मशीन क्रय की प्रक्रिया को आगे बढाने का निदेश दिया। कम्बल निमार्ण योजना अंतर्गत कार्य स्थल पर कार्य की प्रगति, उत्पाद की गुणवता एवं गुणवता सुधार में उनकी आवश्यकताओं का आकलन कर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, वरीय उपसमाहर्ता बक्सर, प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!