Wed. Oct 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में शहरी प्रखंड/मुख्यालयों में अतिक्रमण हटाने की योजना के क्रियान्वयन पर समाहरणालय अवस्थित सभागार में बैठक आहूत की गई।**1. दिनांक 13 नवंबर 2021 को आयुक्त पटना प्रमंडल पटना के द्वारा आयोजित बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को कृत कार्रवाई का प्रस्ताव 2 दिनों के अंदर जिला परिवहन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी डुमराव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव को निर्देशित किया गया कि डुमराव शहर में जाम की स्थिति से निजात पाने हेतु स्थानीय स्तर पर बैठक कर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित कराएंगे इस क्रम में शहर को अतिक्रमण मुक्त के बिंदु पर रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण एवं बाईपास पथ का प्रस्ताव कारण दर्शाते हुए समर्पित करेंगे।**2. जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर अनुमंडल अंतर्गत चौसा के आरओबी के पहुंच पथ, इटाढी गुमटी के आरओबी का प्रस्ताव पूर्व में पुल निर्माण निगम द्वारा भेजा गया है जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पुल निर्माण निगम से अद्यतन स्थिति प्राप्त कर विभाग को प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।**3. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पांडेपट्टी गुमटी के पास जाम की स्थिति को देखते हुए अंडर पास के प्रस्ताव के लिए एनएचएआई को पत्र देना सुनिश्चित करेंगे।**4. जिला पदाधिकारी महोदय ने अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया कि शहर में अतिक्रमण हटाने के बाद उस स्थल पर पुन अतिक्रमण न हो इसके लिए आवश्यक करवाई करना सुनिश्चित करेंगे।**5. जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि गोलंबर के पास पथ की मरम्मति, सिंडीकेट के पास अवस्थित दोनों पुल को चालू कराना सुनिश्चित करेंगे।**6. जिला पदाधिकारी महोदय ने अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया कि बक्सर शहर में अतिक्रमण हटाने के क्रम में नगर थाना अवस्थित ऑटो स्टैंड के पास अवैध रूप से निर्मित दुकानों को जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे।**7. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिनांक 1 जनवरी 2021 को रामरेखा घाट स्टेशन रोड के चौड़ीकरण पथ के निरीक्षण के दौरान कुल 45 बिंदुओं पर दिए गए निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारियों को तदनुसार करवाई कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया साथ ही उक्त निरीक्षण प्रतिवेदन में गठित समिति को 15 दिनों के अंदर गहन जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था जो अब तक अप्राप्त है, को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।**8. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा समीक्षा के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को बसाव मठिया के सामने अवस्थित विश्राम सरोवर का सौंदयीकरण तथा जल जीवन हरियाली के दृष्टिकोण से मोहल्ले में गिर रहे गंदे पानी के लिए नाला बना कर मुख्य नाला से जोड़ने का निर्देश दिया।**9. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!