Sat. Aug 1st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार सिंह ब्रह्मपुर प्रखंड के अंतर्गत भ्रमण के क्रम में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। जिला पदाधिकारी महोदय ने भ्रमण के क्रम में वहां पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु धार्मिक स्थल मंदिर, शिवालय में पूजा पाठ आम जनों के लिए बंद किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमराव को नाले की साफ सफाई एवं मरमति का कार्य करने का निर्देश दिया ताकि आने वाले मानसून में जलजमाव होने के समस्या से बचाव हो सके। इसी क्रम में ब्रह्मपुर प्रखंड में जिला परिषद के डाक बंगला एवं वन विभाग के पौधशाला का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराव, प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!