Sun. Sep 13th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के आदेश पर दिनांक 17.02.2021 से 23.02.2021 तक छः चरणों में छः प्रखण्ड केन्द्रों पर एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड तिपहिया साईकिल के लाभुकों के चयन के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 17.02.2021 तक को राजपुर प्रखण्ड परिसर में राजपुर एवं चौसा प्रखण्ड के ऐसे दिव्यांगजनों ने जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा हैं एवं आय 15000/- प्रतिमाह से ज्यादा नहीं हैं (आय-प्रमाण पत्र अंचल पदाधिकारी, सांसद, विधायक, ग्राम प्रधान द्वारा जारी किया गया हो, मान्य हैं) परीक्षण शिविर में भाग लिया। दिनांक 17.02.2021 को एडिप की परीक्षण टीम द्वारा 22 दिव्यांगजनों का चयन किया गया हैं। 18.02.2021 को बक्सर प्रखण्ड परिसर में यह शिविर आयोजित होगी। सभी योग्य दिव्यांगजन जो कि बक्सर प्रखण्ड या इटाढ़ी प्रखण्ड से हैं वो इस शिविर में अवश्य भाग लेकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर द्वारा अपील की जाती है कि दिव्यांगजन UDID रजिस्ट्रेशन हेतु भी आवेदन शिविर में भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!