जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस आयोजन से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।*
*शांति समिति के सदस्यों ने आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अपनी अपनी बातों को जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा।*
*जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विभागों से अपनी अपनी झांकियों की तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।*
*झांकी निकालने, परेड संचालन एवं अन्य तैयारियों के संबंध में संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।*
*कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को किला मैदान एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानो के आस पास साफ सफाई कराने हेतु निर्देश दिया गया।*
*बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।