Wed. Jul 29th, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मगध एक्सप्रेस के रघुनाथपुर व बनारस पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
हाल ही में पटना में केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने रेलवे हाजीपुर जोन के जीएम व अन्य अधिकारियों के साथ संसदीय क्षेत्र में प्रमुख रेलगाड़ियों के ठहराव व यात्री सुविधाओं पर चर्चा की थी। साथ ही उन्होंने केंद्रीय रेलमंत्री को भी अवगत कराया था। रेलवे ने
संसदीय क्षेत्र बक्सर में 20801/20802 इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस का रघुनाथपुर और 15125/15126 बनारस-पटना शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव डुमरांव रेल स्टेशन पर करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!